अब ये अफसर बनेंगे आईएएस

राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अफसर बनेंगे IAS, इसी हफ्ते जाएगा UPSC को प्रस्ताव।। जनता की अदालत।। मो-8602526457


राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अफसर बनेंगे IAS, इसी हफ्ते जाएगा UPSC को प्रस्ताव

भोपाल, 11अगस्त2021. राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इस साल भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत होंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग इसी सप्ताह इनके लिए DPC कराने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को प्रस्ताव भेजेगा।

18 पद के लिए 54 के नाम पर होगा विचार
इसके लिए वर्ष 1994 से लेकर वर्ष 2000 तक के बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के 54 अफसरों के नामों पर विचार किया जाएगा।
आमतौर पर मार्च-अप्रैल में राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS में पदोन्नति के लिए डीपीसी हो जाती है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते यह कवायद लंबे समय से टल रही थी। अब राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक जल्द हो सकती है क्योंकि सामान्य प्रशासन विभाग इसके लिए समय मागने इसी सप्ताह प्रस्ताव UPSC को भेजने वाला है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बार 18 पदों के लिए तीन गुना 54 अधिकारियों के नाम प्रस्तावित करने की तैयारी कर ली है। इन अफसरों के सेवा अभिलेखों की जांच की जा रही है। इनकी सीआर और अन्य जानकारियां एकत्रित कर ली गई है। अब जल्द ही डीपीसी के लिए यूपीएससी और डीओपीटी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने पर डीपीसी की बैठक होगी।

इन नामों पर होगा विचार-
इस बार IAS अवार्ड करने के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के जिन अफसरों के नामों पर विचार किया जाना है उसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के वर्ष 1994 बैच के विवेक सिंह और 1995 बैच के पंकज शर्मा के साथ ही वर्ष 1987-98 से लेकर दो हजार तक के बैच के अफसरों के नाम शामिल है। इस सूची में मुख्यमंत्री के उपसचिव सुधीर कोचर, रानी बाटड, चंद्रशेखर जी नारायण प्रसाद नामदेव, दिलीप कुमार कापसे,बुद्धेश वैद्य, जयेंद्र कुमार विजयवत, अभय अरविंद बेड़ेकर, अजय देव, नियाज अहमद खान, मनोज मालवीय, नीतू माथुर, अंजू पवन भदौरिया और जमना भिडे के नामों पर विचार किया जाएगा। जनता की अदालत संपादक प्रमोद व्यास मोबाइल नंबर 86025 26457

Next Post

झण्डा बदलते वक्त क्रेन पलटी 3 की मौत

Sat Aug 14 , 2021
🇨🇮स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है।।।। क्रेन पलटने से तीन नगर निगम कर्मचारियों की मौत हो गई है,,,,, 🇨🇮नगर निगम आयुक्त के साथ भी गुस्साए लोगों ने मारपीट की।।।।। आज 14 अगस्त है ऐसे में स्वतंत्र दिवस की तैयारियां नगर निगम द्वारा की जा […]