विरोध में भूले नियम:कमलनाथ पर हुई FIR के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना देकर नारेबाजी की

उज्जैन में सोमवार को कांग्रेसियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर दर्ज की गई FIR के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन के नियम ताक में रख दिए गए। इस पर अफसरों ने कहा कि सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर फ्रीगंज टॉवर चौक पर आम्बेडकर मूर्ति के समीप करीब 50 से अधिक कांग्रेसी धरने पर बैठ गए। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ पर कल हुई FIR के विरोध में कांग्रेसियो ने शहर में प्रदर्शन शुरू किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर FIR दर्ज करने की मांग पर 11 बजे धरना शरू किया। तराना विधायक महेश परमार, घट्टिया विधायक रामलाल मालवीय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नूरी खान सहित कई कांग्रेस के स्थानीय नेता प्रदर्शन में मौजूद रहे।

Next Post

साइकिल के उपयोग को प्रोत्साहन:शहर में पहली बार स्मार्ट रोड के साथ 1200 मीटर का साइकिल ट्रैक

Sat Jul 10 , 2021
इससे क्षेत्र के रहवासी जहां साइकिल का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित होंगे, वहीं स्वास्थ्य के लिए सुबह शाम साइकिलिंग करने वालों को भी सुविधा होगी। स्मार्ट सिटी कंपनी आगररोड से लगे क्षेत्र में स्मार्ट रोड बना रही है। कांक्रीट रोड के साथ साइकिल ट्रैक भी बनाए जा रहे हैं। […]