पूर्व महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ की यहां हुई पदस्थापना

🌴उज्जैन महाकाल मंदिर के मंदिर प्रशासक रहे गणेश धाकड़ के स्थान पर इंदौर नगर निगम से संदीप सोनी को पदस्थ कर दिया गया है,,,, 🚩और श्री सोनी ने बुधवार रात को पदभार भी ग्रहण कर लिया इससे पहले श्री सोनी ने महाकाल बाबा के दर्शन किए और जनता की अदालत को बताया कि महाकाल बाबा और उनके भक्तों की सेवा करना ही परम उद्देश्य है।।। 🚩इधर उज्जैन की जनता यह भी जानना चाह रही थी कि आखिर मंदिर प्रशासक रहे गणेश धाकड़ को अब कहां पदस्थ किया गया है ?जनता की अदालत को मिली जानकारी के अनुसार अवर सचिव विजय कोठारी ने आदेश जारी किया है🙏 जिसमें मध्यप्रदेश वित्त विभाग मंत्रालय के पत्र क्रमांक 227 के आदेश क्रमांक 1833/ 1158 -4 दिनांक 13 /9/ / 21 को गणेश कुमार धाकड़ संयुक्त संचालक की सेवाएं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग को सौंपी गई थी,,,🍀, अतः इसी विभाग ने अब अपने आदेश क्रमांक F -7 1755 / 2001 -6 21-9 -2022 द्वारा जारी किया गया कि गणेश धाकड़ की सेवाएं लौटाई जाती है…. 🎶जनता की अदालत को मिली जानकारी के अनुसार अब गणेश कुमार धाकड़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सहायक संचालक कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा उज्जैन में पदस्थ किया जाता है…. ⭐ऐसे में अब यह स्पष्ट हो गया है कि महाकाल मंदिर प्रशासक के रूप में पदस्थ किए गए संदीप सोनी की पदस्थापना भी अस्थाई है और गणेश कुमार धाकड़ को भी वर्तमान में जहां पदस्थ किया गया है वह पदस्थापना भी आगामी आदेश तक ही है,,, कुल मिलाकर अभी यह देखना बाकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्जैन प्रवास होने के बाद कौन कहां कब नए स्तर पर पदस्थ होता है,,,, 🌷क्योंकि नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के भी तबादले अपनी इच्छा अनुसार अब होना तय है @जनता की अदालत “”””संपादक”””” प्रमोद व्यास”””” मोबाइल नंबर 8602526457

Next Post

🌴 मस्जिद में गूंजी भागवत वाणी

Thu Sep 22 , 2022
  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत राष्ट्रपिता है राष्ट्र ऋषि है🚩 उन्होंने जो कल कहा वह भी सही जो आज कहा वह भी सही… जी हां संघ सुप्रीमो डॉ मोहन भागवत से ऐतिहासिक मुलाकात के बाद  अखिल भारतीय इमाम संगठन के चीफ इमाम उमर अहमद इलियासी ने […]