सेवाधाम में ड्रग ट्रायल की जांच हो,संचालक को हिरासत में लेकर करे खुदाई?कलेक्टर से मांग…?

उज्जैन में इन दिनों गाँव अम्बोदिया स्थित सेवा धाम आश्रम में निराश्रितों की मौत के मामला सुर्खियों में है प्रशासन द्वारा जांच किए जाने के बीच में ही कांग्रेसी नेताओं ने आश्रम पर समान सवालिया निशान खड़े किए है?? और ड्रग ट्रायल से लेकर तमाम ऐसे आरोप लगाए हैं जिसको लेकर पुराने मामले के हवाले भी दिए गए है।। संचालक सुधीर गोयल के खिलाफ केस दर्ज करवाकर कठोर कार्यवाही की मांग की गई है। कांग्रेस नेता बबलू खींची,,व दीपेश जैन  ने गुरुवार को कलेक्टर आशीष सिंह के नाम सिहंस्थ मेला  कार्यालय पहुंचकर एडीएम संतोष टैगोर को ज्ञापन सौंपा ।।।जनता की अदालत को मिली जानकारी के अनुसार ज्ञापन में कहा गया की उज्जैन के गाँव अम्बोदिया स्थित सेवा धाम आश्रम में निराश्रितों को यातनाए दी जा रही है,,,,,पिछले तीन दिनों में 4 लोगो की मौत हो चुकी है,,,,कई लोग गंभीर अवस्था में भर्ती है,,,,,बीमार व मृत निराश्रितों के शरीर पूरी तरह सुख गए है।।। उन्हें खाने को कुछ नहीं दिया जा रहा है | जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण उपचार रत मरीजो के शरीर को देखकर पता लगाया जा सकता है।।उज्जैन उत्तर युवा कांग्रेस का आरोप है की आश्रम के संचालक सुधीर गोयल आश्रम में निराश्रितोंन को यातनाए देते है।।।।@@@@निम्न बिन्दुओ के आधार पर जाँच की जाए  निराश्रितों को आश्रम से बाहर लाकर उनका बयान विडियो के माध्यम से रिकॉर्ड किए जाए ,,,,,आश्रम संचालक सुधीर गोयल रसूखदार है भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कई मंत्री व नेताओ से संपर्क सम्बन्ध रखते है।।।। इन संबंधो के आधार पर वे आश्रम में कई घोर अनियमितता कर रहे है…. देश के कई स्थानों पर ड्रग ट्रायल के मामले सामने आए है इसलिए सेवाधाम आश्रम में ड्रग ट्रायल को आधार मानकर जाँच की जाना चाहिए…देश के कई स्थानों पर निराश्रितों के योन शोषण के मामले सामने आए है …इस बिंदु पर भी आश्रम की जाँच की जाए …. वर्ष 2012 में बाल कल्याण समिति ने सेवा धाम आश्रम में जाँच की थी जिसमे कई अनियमितताए पाई गई थी… उक्त जाँच रिपोर्ट पर कोई कार्यवाही नहीं हुई… सुधीर गोयल ने अपने रसूख से जाँच शिथिल करवा दी …..सेवाधाम आश्रम परिसर की खुदाई की जाए।।।। क्यों की देश के कई आश्रम व स्थानों पर नर कंकाल निकलने के मामले सामने आए थे….उक्त बिन्दुओ को गंभीरता से लेते हुए जाँच की जाए…. पिछले तीन दिनों में 4 लोगो की मौत के मामले में सुधीर गोयल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जाँच की जाए…. सुधीर गोयल को हिरासत में लेकर जाँच की जाए वरना वह अपने रसूख से जाँच प्रभावित कर सकते है….।।।।@जनता की अदालत ,,संपादक ,,पँडित प्रमोद व्यास,,मो,8602526457

         

         

         

         

 

 

 

Next Post

भदौरिया बने उज्जैन शहर कांग्रेस के नाथ,डीआरओ से पंगा लेना सोनी को पड़ा भारी

Sun May 22 , 2022
🌴चिंतन के मंथन से निकला युवा नेतृत्व।।।।।उज्जैन,,,,, कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के नेतृत्व में राजस्थान के उदयपुर में जो चिंतन हुआ,,,, 🌼उसके मंथन से युवा नेतृत्व निकल कर आया है,,,,।उज्जैन में लंबे समय से शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने की जो बाट जोही […]