जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए घर-घर में पैठ बनाने करने की मंशा लिए प्रदेश भर में घूम रही भाजपा का कारंवा क्या रंग लाएगा यह तो 2023 में ही पता चलेगा ,,मग़र जो अभी पता चल गया है,,,,उससे भूचाल आ गया है।।। जनता की अदालत को पता चला कि भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में राकेश जखोदिया के नाम को लेकर हंगामा मचा हुआ है। 15 अगस्त को आई सूची में यह नाम शामिल है। राकेश वर्तमान में सेंट्रल जेल में हत्या के आरोप में बंद है। भाजपा के जिले के पदाधिकारियों से जब इस नाम को लेकर बात की गई तो वे बचते नजर आए।। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि पता करके ही बता सकूंगा।। भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष व हाल ही में प्रदेश महामंत्री बनाए गए धर्मेन्द्र आर्य का कहना है कि राकेश जखोदिया को वह नहीं जानते। यह नाम गलती या टाइपिंग मिस्टेक से जुड़ गया है। नाम को लेकर वह भोपाल पहुंच गए हैं। भोपाल में नाम बदलने के प्रयास जारी है, क्योंकि यह नाम बहुत किरकिरी जो करा रहा है।

🌴🌴भाजपा की तीन दिन पहले जारी प्रदेश पदाधिकारियों की सूची, जिसमें 70वें नंबर पर राकेश जखौदिया ग्वालियर को सदस्य बनाया दिखाया गया है।।।।मध्यप्रदेश में 4 दिन पहले भाजपा की अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची चर्चा का विषय बनी हुई है। 15 अगस्त को अजा मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष के कार्यालय से जारी सूची में ग्वालियर के राकेश जखोदिया को प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया गया है।यह विवादित नाम ही भाजपा के लिए अब सिरदर्द बन गया है। राकेश जखोदिया कभी कांग्रेस में हुआ करते थे, लेकिन अब भाजपा की सूची में दिख रहे हैं। वह हत्या के मामले में आरोपी है। अभी सेन्ट्रल जेल में सजा बंद हैं। ऐसे व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनित कर प्रदेश नेतृत्व ने खुद आफत मोल ले ली है। जब से यह नाम सूची में आया है,🌵🌵🌵🌵 ग्वालियर भाजपा में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस भी इस पर मजे ले रही है। भाजपा नेता तो यह तक कह रहे हैं, यह राकेश जखोदिया कौन है, हम नहीं जानते। गल्ती से नाम जुड़ गया होगा, लेकिन प्रदेश स्तर पर यह गलती भी अपने आप में बड़ी चूक है।””””””जानिये कौन है राकेश जखोदिया?🌼🌼🌼🌼
थाटीपुर स्थित अशोक कॉलोनी निवासी राकेश जखोदिया और उसके बेटे विक्की जखोदिया ने अप्रैल 2021 में अशोक कॉलोनी निवासी बंटी उर्फ संदीप जाटव पुत्र भूमिजीत सिंह जाटव की घर में घुसकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।🥀🥀🥀🥀🥀 हत्याकांड में राकेश पर इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, तभी से वह हत्या के मामले में सेन्ट्रल जेल में बंद है। वह 2014 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में यह वार्ड-20 से कांग्रेस का पार्षद प्रत्याशी भी रह चुका है, पर वह चुनाव नहीं जीत पाया था।कौन राकेश???? प्रिंट में मिस्टेक है????🌸🌸🌸🌸
BJP के अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष व नई सूची में प्रदेश महामंत्री बनाए गए धर्मेन्द्र आर्य का कहना है कि कौन राकेश जखोदिया। मैं इस नाम के किसी भी व्यक्ति को नहीं जानता। हाल ही में काफी कांग्रेसी भाजपा में आए हैं। इस नाम को लेकर इतना ही कहना है कि यह प्रिंट मिस्टेक है। अभी मैं भोपाल में ही हूं और यह नाम किसका है और कैसे जुड़ा यह जांच भी हो रही है। जल्दी नया नाम सामने आएगा। जब पूछा आपके यहां कोई राकेश है तो बोले हमारे यहां कोई नहीं है🌲🌲🌲🌲🌲।@जनता की अदालत:-संपादक,प्रमोद व्यास। मो,8602526457 🌴🌴🌴🌴