उज्जैन बार चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला

🌴उज्जैन जिला न्यायालय में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होगा ,,,जिसको लेकर बार एसोसिएशन ने तैयारियां पूरी कर ली है। ⛩️चुनाव अधिकारी गोविंद गुरु को नियुक्त किया गया है ।10 नवंबर से 15 नवंबर तक नामांकन भरे जाना तय किया गया है। कल 15 नवंबर को नामांकन की आखिरी तारीख है 🌈।अब तक बार एसोसिएशन में अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अशोक यादव ने इस बार फिर मैदान में उतरने का फैसला किया है।एडवोकेट अशोक यादव को पिछली बार एडवोकेट रविंद्र त्रिवेदी दादा से पराजय का सामना करना पड़ा था। ⛱️श्री त्रिवेदी को 493 वोट मिले थे वही अशोक यादव को 451 वोटों से संतुष्टि करना पड़ी थी।☔ एक और उम्मीदवार एडवोकेट अनिल माथुर को 158 वोट प्राप्त हुए थे।🚩 जनता की अदालत को मिली जानकारी के अनुसार इस बार एडवोकेट अशोक यादव के साथ-साथ पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद चौबे और पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष रहे सुरेंद्र चतुर्वेदी भी मैदान में ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।🌐 दो ब्राह्मण उम्मीदवारों के साथ एक यादव उम्मीदवार होने से चुनाव रोचक होने की परिस्थितियां निर्मित होगी🌿 हालांकि कुल 1374 पात्र मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करना है जो स्टेट बार काउंसिल में रजिस्टर्ड लिस्ट है उन्हीं को वोट किए जाने की पात्रता है। 🗨️उज्जैन बार एसोसिएशन में ब्राह्मण बाहुल्यता की वजह से अधिकतर चुनावों में ब्राह्मण उम्मीदवार को सफलता मिलती है, लेकिन इस बार 2 ब्राह्मण उम्मीदवार मैदान में होने से एडवोकेट अशोक यादव को इसका फायदा मिल सकता है🗨️ 11 सदस्य वाली इस बार एसोसिएशन चुनाव में सचिव पद के लिए पूर्व सचिव डॉ प्रकाश चौबे इस बार फिर मैदान में है, पिछली बार उन्हें 469 वोट प्राप्त हुए थे और वह सचिव चुने गए। सचिव पद के लिए एक ओर उम्मीदवार शैलेश मनाना का नाम भी सामने आया है। पिछली बार अध्यक्ष रहे रविंद्र द्विवेदी के नाम पर लगातार आंतरिक स्तर पर विवाद गहराता रहे और अंततः 10 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें हटाए जाने की बात सामने आई,🎈 हालांकि इस पर बार के कई सदस्य सहमत नहीं थे। 2 उम्मीदवार कांग्रेस समर्थित है वही एक उम्मीदवार भाजपा समर्थित मैदान में है🥎। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर मदद की उम्मीद है क्योंकि गांधी की यात्रा के मद्देनजर तमाम बड़े नेता उज्जैन में डेरा डाले हुए हैं। वही भाजपा समर्थित उम्मीदवार को नगर से लेकर देश -प्रदेश तक भाजपा की सरकार होने का लाभ मिलने की आशा है। इस बार चुनाव उम्मीदवारों के सर चढ़कर बोल रहा है भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार और उनके समर्थक महाकाल लोक से लेकर उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चर्चा कर रहे हैं वही शिवराज सिंह चौहान की उपलब्धियों का भी बखान हो रहा है।। इधर देशभर में राहुल गांधी एक अलग स्वरूप में उभर कर सामने आए हैं और भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन आ रही है ,,इसकी भी बड़ी चर्चा बार चुनाव प्रचार में हो रही है।। कुल मिलाकर महाकाल लोक से लेकर मोदी -शिवराज और राहुल गांधी तक के चर्चे बार चुनाव में देखने को मिल रहे हैं देखना है इन बड़ी उपलब्धियों और बड़े नेताओं का नाम उम्मीदवारों को कितना फायदा पहुंचा पाता है,,,, ⚡जनता की अदालत -सम्पादक- ✍️प्रमोद व्यास मो.8602526457

Next Post

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुतले से लगी आग, कांग्रेसियों ने झाड़ा पल्ला

Sat Nov 19 , 2022
उज्जैन।। मुख्यमंत्री के पुतले को फांसी देकर जलाना कांग्रेस को महंगा पड़ सकता है,,,माधव नगर पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर सकती है,,क्योकि पुतले से टॉवर की दुकान में लगी नेट में आग लग गई।। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की जब से उज्जैन आने का तैयारी हुई […]