उज्जैन,,,पूर्व मंत्री का निधन

 

मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे बाबूलाल जैन का शनिवार को निधन हो गया ।।।।इसकी जानकारी जैसे ही उनके समर्थकों को मिली तो वे स्तब्ध रह गए।।।। दशहरा मैदान स्थित निवास पर भाजपाई नेताओं और जैन समाज के तमाम लोग,,व गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की।।। उज्जैन चैरिटेबल हॉस्पिटल के श्री जैन ट्रस्ट भी रहे,, भारतीय जनता पार्टी मैं रहकर उन्होंने वर्षों तक कार्य किया ।।।वह एक समाजसेवी के रूप में भी ख्यात रहे है। कुछ दिनों से बाबूलाल जैन की तबीयत नासाज चल रही थी।।। फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष ओम जैन लगातार उनकी सेवा में लगे हुए थे ,,और कुछ दिनों से बाबूलाल जैन आरडी गार्डी अस्पताल में ही एडमिट थे। शाम 4:00 बजे दशहरा मैदान उज्जैन स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा निकलेगी ।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।बाबूलाल जी जैन ने उज्जैन व देवास जिले में सात चुनाव लड़े, तीन जीते। मंत्री भी रहे। 87 वर्षीय जैन अंतिम दम तक भाजपा के लिए समर्पित रहे,,,,,हर अयोजन में शामिल होते,,, सभी से मीठी मुस्कान के साथ मिलते,,,,,श्री जैन ,,,,योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे है।चुनाव प्रचार के लिए 15 साइकिलें किराए से लेते, पैसे आते तब किराया चुकाते थे,,,,श्री जैन ने कुछ वर्षों पहले मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था की,,,,1972 में अटल बिहारी बाजपेयी उज्जैन शहर आए थे। हुकुमचंद कछवाय के यहां भोजन कर रहे थे। मैं, जनसंघ का नगर मंत्री था। भोजन परोस रहा था। अटलजी भोजन कर रहे साथियों से चर्चा कर रहे थे कि उज्जैन उत्तर से प्रत्याशी किसे बनाए। मुझसे कहा- चुनाव लड़ोगे। मैं बोला सामने सीएम है। वे बोले- तो क्या? मैंने कहा जैसा आप तय करेगे। अगले दिन उन्होंने क्षीरसागर की सभा में प्रत्याशी के रूप में मेरे नाम की घोषणा कर दी। 15119 मतों से प्रकाशचंद्र सेठी से चुनाव हारा था। 26 जून 1975 में आपातकाल लगते ही कलेक्टर के पास फोन आया कि जैन व उनके साथियों को गिरफ्तार किया या नही। विपरीत परिस्थितियों में चुनाव लड़े। माइक वाले को एक चुनाव का पैसा दूसरे चुनाव में देते थे। माधव कॉलेज के पास दुकान से 15 साइकिल किराए से लेकर प्रचार करने जाते थे, पैसे कई दिनों में दे पाते थे। छत्रीचौक में सभा करते थे तो मुल्लाजी से लाइट कनेक्शन लेते थे, सभा में देररात हो जाती थी तो दुकानदार को जागना पड़ता था। 1952 में जनसंघ की स्थापना के बाद पहली बैठक उज्जैन में हुई तो मुझे टाट पट्टी बिछाने की जिम्मेदारी मिली थी। आज की पीढ़ी व कार्यकर्ताओं से ये उम्मीद करना चुनौती लगता है। 🎋जनता की अदालत🎋 मोबाइल नंबर🎋 86025 26457 संपादक प्रमोद व्यास🎋🎋

Next Post

उज्जैन आएंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान,,पूर्व मंत्री जैन के निधन पर जताया गहरा शोक

Sat Aug 7 , 2021
🎋🎋🎋जनता की अदालत न्यूज़ के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन के निधन पर शनिवार को ही उज्जैन आने की पूरी कोशिश करेंगे।।।। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी मध्य प्रदेश में हो रहा है।।। साथ ही पूर्व निर्धारित पार्टी के कार्यक्रम भी हैं। अन्न […]