उज्जैन आएंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान,,पूर्व मंत्री जैन के निधन पर जताया गहरा शोक

🎋🎋🎋जनता की अदालत न्यूज़ के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन के निधन पर शनिवार को ही उज्जैन आने की पूरी कोशिश करेंगे।।।। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी मध्य प्रदेश में हो रहा है।।। साथ ही पूर्व निर्धारित पार्टी के कार्यक्रम भी हैं। अन्न उत्सव का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है।।। ऐसे में सीएम शिवराज सिंह चौहान समय निकालकर शाम 4:00 बजे तक पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन के अंतिम यात्रा में शामिल होने की कोशिश करेंगे ।।।।किन्ही कारणों के चलते यदि आज नहीं आ पाए तो जल्द ही उज्जैन पहुंच कर अपने साथी वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल जैन को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाएँगे सीएम। जब बाबूलाल जैन योजना आयोग के उपाध्यक्ष थे तब श्री जैन का सानिध्य उन्हें बखूबी प्राप्त हुआ,,, साथ ही सिहंस्थ -16 के दौरान भी श्री जैन के अनुभव सीएम को बखूबी काम आए।।। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन का निधन होने पार्टी को काफी क्षति हुई है।। आज शनिवार शाम चार बजे दशहरा मैदान से अंतिम शव यात्रा निकाली जाएगी। वे अपने पीछे परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनके दत्तक पुत्र और फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष ओम जैन ने बताया कि जैन का जन्म 17 नवम्बर 1934 को हुआ था। पहली बार उन्होंने 1972 में चुनाव प्रकाश चंद्र सेठी के खिलाफ लड़ा था। 1977 में उज्जैन उत्तर से पहला चुनाव जीते थे। 1980 में उज्जैन दक्षिण से चुनाव लड़ा और 1985 में देवास से भी चुनाव लड़ा था। 1990 से 1998 तक महिदपुर से विधायक लगातार चुने गए। साल 2005 में भाजपा ने प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया था। वर्ष 2007 में सामान्य निर्धन कल्याण आयोग के अध्यक्ष बनाए गए। इसके बाद साल 2011 से2017में योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे । ओम जैन ने बताया कि श्री बाबूलाल जैन को वे अपना पिता मानते हैं। वे 19 महीने मीसा बंदी के तहत जेल में रहे है। लोकतंत्र सेनानी जैन के निधन से पार्टी को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई नहीं हो पाएगी 1992 के सिंहस्थ के प्रभारी मंत्री
2004 के सिहस्थ की स्थानीय समिति अध्यक्ष का दायित्व निभाया
भारतीय जनता पार्टी के संभागीय संघठन मंत्री उज्जैन के दायित्व का भी निर्वाहन किया
1977 से 1980 तक शिक्षा मंत्री व 1990 से 1992 तक वाणिज्यिक कर मंत्री रहे।🎀🎀🎀। जनता की अदालत 🎋🎋🎋संपादक प्रमोद व्यास मोबाइल नंबर 86025 26457🎋🎋🎋

Next Post

पप्पू फेकू बंटाधार जैसे शब्द अब नहीं बोल पाएंगे नेता और जनप्रतिनिधि

Sun Aug 8 , 2021
जनता की अदालत -न्यूज………… मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार 9 अगस्त से प्रारंभ हो रहा है। विधायकों को विधानसभा में अब अपनी बात रखते समय शब्दों के चयन और भाषा का मर्यादा का ध्यान रहना होगा। विधानसभा में शब्दों की आचार संहिता लगा दी गई है। अब सदन की […]