जावद से उज्जैन तक 85 लाख का घोटाला..

🌴नित नई खबरों से लेकर प्रमुख आयोजनों के लिए उज्जैन केंद्र बिंदु बन चुका है …मध्यप्रदेश या देश में कहीं कुछ भी घटनाक्रम हो उसके तार कहीं ना कहीं उज्जैन से जुड़ ही जाते हैं,,,, ताजा मामला नीमच जिले की तहसील जावद का है जहां पदस्थ एक कर्मचारी ने मरे हुए लोगों के नाम पर रुपए निकाल लिए और अपने उज्जैन व दूसरे स्थानों के रिश्तेदारों के बेंक खाते में डाल कर उस राशि का उपयोग कर लिया ,,,🌱, सरकारी राशि का गबन कर उज्जैन में भी 20 लाख का प्लाट खरीद डाला,,,,,, अब उन सभी रिश्तेदारों की तलाश में पुलिस जुट गई है और उज्जैन के कुछ बैंकों को भी पत्र जारी कर दिए हैं।।।।।🌱 85 लाख 19 हज़ार  के घोटाले की आंच नीमच जिले से उज्जैन तक पहुंच गई है। उज्जैन के कुछ बैंकों में पत्र पहुंचे हैं ,जिसमें राशि डाले जाने के बाद जिन लोगों ने उसे निकालकर उपयोग किया है उसे पुनः खाते में जमा करवाने और उन लोगों के खाते सीज करने के लिए बैंक से चर्चा की गई है 🌼। जनता की अदालत को मिली जानकरी के अनुसार मामला नीमच जिले के जावद  का है। यहां पदस्थ एक तृतीय वर्ग के सरकारी कर्मचारी सत्येंद्र यादव ने 85 लाख का गबन किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि गबन अविवाहितों की शादी  कराकर, जिंदा लोगों को मृत बताकर किया गया है।🍁 इस तरह के 73 प्रकरण में सत्येंद्र ने 85 लाख रुपए से ज्यादा का गबन किया है। ये राशि शुरूआती जांच में सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि गबन की राशि बढ़ भी सकती है,,,,,जनता की अदालत को मिली जानकारी के अनुसार श्रम पोर्टल में हेराफेरी की गई जिसमें जावद की आबादी करीब 18 हजार है,,,,, और घोटाला 85 लाख का कर दिया है ,,🌿,,,,,जावद नगर परिषद  में पदस्थ सत्येंद्र यादव ने श्रम पोर्टल में हेराफेरी की है। सत्येंद्र ने हितग्राहियों का पैसा अपने कुछ खास परिचित ,व रिश्तेदार लोगों को खातों में ट्रांसफर किया है, उनमें से कुछ लोग उज्जैन के भी हैं जिनके खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है ,,,,जिसमें सरकार से मिलने वाली मृत्यु सहायता, विवाह सहायता, अन्तेष्टि सहायता, दुर्घटना, सामान्य मृत्यु, खिलाड़ी प्रोत्साहन समेत अन्य सहायताएं भी शामिल हैं।🍁 इस तरह का मामला उजागर होने के बाद पता चलता है कि जावद नगर परिषद में किस तरह धांधली चल रही है, और जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं। हालांकि, इस पूरे मामले में प्रशासन ने कागजी खानापूर्ति करते हुए सत्येंद्र के खिलाफ जावद थाने में FIR दर्ज करा दी है। कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए है,,,,,, नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया कि जावद नगर परिषद में निश्चित रूप से अनियमितताएं हुई है। जिसके चलते हमने पूरे नीमच जिले में भी जांच बिठाई है। 🥕सभी जनपद CEO और नगर परिषद CMO को निर्देशित किया है की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें,,,, कलेक्टर ने बताया कि जैसे ही इस मामले की जानकारी हमें मिली, तत्काल SDM को जांच के आदेश दिए,,,,,, तथा संबंधित कर्मचारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल सत्येंद्र यादव को प्रशासनिक रूप से निलंबित कर दिया है।जावद सीएमओ जगजीवन शर्मा ने एफआईआर कराई है आरोपी सत्येंद्र यादव पर धारा 420, 409, 467, 468, एवं 471 आईपीसी की धारा में मामला दर्ज किया है।🍒 पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने  न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश जारी किया। जावद पुलिस ने बताया कि , सत्येंद्र यादव ने उस राशि से उसने 45 लाख रुपए के शेयर खरीदे, 20 लाख रुपए का एक प्लाट *उज्जैन* में खरीदा, 10 लाख रुपए बहन की शादी में खर्च कर दिए हैं। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस उन लोगों से भी पूछताछ करेगी जिन लोगों के खातों में आरोपी ने राशि भेजी थी।।। 🔎जनता की अदालत ,,,,,संपादक प्रमोद व्यास ,,,,☎️मोबाइल नंबर 86025 26457

Next Post

लालपुर में कॉलोनी के नाम पर काला पिला,,जिम्मेदारो की चुप्पी पर सवाल

Fri Mar 4 , 2022
उज्जैन में ओमेक्स सिटी के फर्जीवाड़े में रसूखदार शामिल 🍁रसूखदार कॉलोनाइजर और नामी-गिरामी कंपनियों ने उज्जैन को धोखाधड़ी का केंद्र स्थल बना रखा है 🎶दिल्ली और इंदौर से लेकर तमाम बड़े शहरों की कॉलोनाइजर फर्म धार्मिक राजधानी उज्जैन में आम जनता के साथ करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी कर रही है,,,❓, […]